अरवल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अनुमंडल कार्यालय में दोनों विधानसभा चुनाव के लिए किये गए नामांकन का जांच की गई। जिसमें अरवल से एक और कुर्था विधानसभा से पांच नामांकन को रद्द किया गया। जांच के बाद अरवल विधानसभा सभा के निर्वाची पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुल 25 नामांकन हुए थे।
जिसमें 24 का नामांकन वैध पाया गया है एवं एक को रद्द किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द किया गया है उनमें राजेश रंजन कुमार हैं। जिन्होंने जनतांत्रिक विकास पार्टी से नामांकन किए थे। उनका नामांकन को रद्द किया गया। वही कुर्था विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 24 नामांकन किए थे।
नामांकन पत्रों की जांच में 5 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। कुर्था विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी बृज किशोर पांडे ने बताया कि अब चुनाव मैदान में 19 प्रत्याशी ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है।
उसने राम विलास साव प्रगतिशील मगही समाज पार्टी, जितेन्द्र कुमार हिंद कांग्रेस पार्टी, बुद्धदेव साव निर्दलीय, मो. मंजर अली खान निर्दलीय, विनोद कुमार अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से नामांकन किये थे। जिनका नामांकन को रद्द किया गया।
Source link