- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Doctor Arrested For Illegal Relationship And Dowry Harassment, Wife Removed From Home And Living With Girlfriend
पटना17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डॉक्टर आशीष जायसवाल
- महिला थाने में सास-ससुर समेत आठ नामजद पर केस
महिला थाने की पुलिस ने रविवार को एनएमसीएच के डॉक्टर आशीष जायसवाल को अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी ने केस दर्ज कराया था। पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका किसी लड़की से अवैध संबंध है। पुलिस से कहा था कि पति ने उसे घर से निकालकर एक ब्वाॅयज हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया और खुद प्रेमिका के साथ रहने लगा। उसने अगस्त में ही महिला थाने में लिखित शिकायत की।
इसके बाद पति-पत्नी की काउंसिलिंग की गई। लेकिन कुछ दिन बाद दाेबारा डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा और पत्नी को अलग कर दिया। उसके साथ मारपीट भी करने लगा। इसके बाद 3 सितंबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और रविवार को डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई। थानेदार आरती जायसवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि डॉक्टर एक बच्चे का पिता है। वह पत्नी के साथ नहीं रहता है और उसे प्रताड़ित करता है।
ससुराल वाले क्लिनिक खोलने के लिए मांग रहे थे पांच लाख
पीड़िता ने अपने आवेदन में अपने ससुर, सास, देवर और ननद सहित आठ लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि शादी के एक साल बाद ही सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले मुझे पिता से 5 लाख रुपए मांगने का दबाव बना रहे थे। उन लोगों का कहना था कि मेरा बेटा पटना में अलग से क्लिनिक खोलेगा। तुम पिता से 5 लाख रुपए मांग कर दो।
2015 में हुई थी शादी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डॉ. जायसवाल से साल 2015 में हुई थी। तीन साल का एक बेटा भी है। उसने कहा कि शादी के एक साल तक सब ठीक रहा। बाद में पता चला कि उनके पति का शादी के पहले से एक लड़की के साथ संबंध है। शादी के बाद भी दोनों के रिश्ते कायम रहे। एक दिन पति ने उसे और तीन साल के बेटे को घर से निकला दिया और एक हॉस्टल में रहने को कहा। खुद अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा।
Source link