भागलपुर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि करते मंत्री अश्विनी चौबे।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उनके पार्थिव शरीर पर दिल्ली में ही हाॅस्पिटल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और चिराग पासवान काे ढांढस बंधाया। शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे और स्वर्गीय पासवान के परिवार के सदस्याें काे सांत्वना दी।
वहीं भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने पटना एयरपोर्ट पर जाकर स्वर्गीय पासवान के अंतिम दर्शन किए। विधानसभा तक शव यात्रा में भी शामिल हुए। मंत्री चौबे ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ बैठ हमलोग आंदोलन की रूपरेखा बनाते थे।
उनकी विनम्रता सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल है। उधर, नाथनगरके पुरानीसराय स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। अध्यक्षता नाथनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार आशिष उर्फ रंजित यादव ने की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उधर, गांधी शांति प्रतिष्ठान में संपूर्ण क्रांति के दो मजबूत पक्ष अरुण दास और रामविलास पासवान के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। वहीं, राज्य महादलित आयोग बिहार के पूर्व सदस्य संजय कुमार राम ने लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे तथा गरीब दलित महादलित के आवाज के साथ-साथ आम जनता में भी काफी लोकप्रिय थे।
Source link