भागलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शाहकुंड में किसान देवेंद्र कुमार के खेत में पक कर तैयार धान की फसल बारिश के कारण गिर पड़ी।
- नवछिया और शाहकुंड में धान को ज्यादा नुकसान, मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और बारिश के हैं आसार
जिले में हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी धूप, कभी बदली तो कभी गरज-चमक के साथ बारिश हाे रही है। तकरीबन 20 दिनाें मौसम में हो रहे बदलाव से सितंबर अंत तक जिले में औसत से 24 फीसद अधिक बारिश हाे चुकी है। अब अक्टूबर के शुरू हाेते ही एक बार फिर जिले के कई इलाकाें में आंधी-बारिश शुरू हाे गई है।
इसका असर धान की फसल पर पड़ रहा है। खेतों में पककर तैयार फसल गिर पड़ी है। जमीन गीली होने से कटाई भी प्रभावित होगी। धान की बालियां झड़ने की आशंका बन गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार रात हुई बारिश से शाहकुंड और नवगछिया में फसलाें काे काफी नुकसान पहुंचा।
किसान कुंदन कुमार ने बताया, बारिश से फसल काे नुकसान हुआ है। किसान श्याम कुमार और अमित कुमार ने बताया, देर रात हुई बारिश से हमारी खड़ी फसल गिर गई है। जाे बच गई, जमीन गीली
होने से उसकी कटाई प्रभावित होगी। ऐसे में धान की बालियां झड़ने लगेंगी।
2 दिन की धूप के बाद भी मौसम साफ नहीं
दाे दिन की धूप के बाद से अब तक मौसम साफ नहीं हो सका है। एक-दो दिन के अंतराल में मौसम बदल रहा है। कृषि वैज्ञानिक विनाेद कुमार ने बताया, जिले में तेज बारिश से फसलाें काे नुकसान हुआ है। अगर अब बारिश हुई ताे जिले में 52 हजार हेक्टेयर जमीन में लगी धान के अलावा साग-सब्जी के पाैधे भी गल जाएंगे।
24 घंटे में 5.7 एमएम बारिश
गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 5.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में जहां सिर्फ बूंदाबांदी हुई, वहीं शाहकुंड, नवगछिया और सबाैर में एक से दाे बार तेज बारिश हुई। शुक्रवार काे शहर का अधिकतम 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, जिले में दाे दिन अभी बारिश और वज्रपात की आशंका है।
Source link