भागलपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत साेमवार को सुंदरवन स्थित आरण्य विहार में डॉल्फिन दिवस मनाया गया। 2009 में पांच अक्टूबर काे तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा दिया था। इसके बाद से ही डॉल्फिन दिवस मनाया जा रहा है। जूलॉजी के प्रोफेसर डॉ. डीएन चौधरी ने विस्तार से गांगेय डॉल्फिन की चर्चा की। उन्हाेंने इसके संरक्षण पर विशेष जाेर देने की बात कही। इस दाैरान वीडियाे
दिखाकर मंदर नेचर क्लब के संस्थापक अरविंद मिश्रा ने कांवर झील में मछुआरों के मछली मारने के अनूठे तरीके को दिखाया। डीएफअाे एस सुधाकर ने कहा कि कछुओं के शिकार अाैर तस्करी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इनके संरक्षण की आवश्यकता है। क्योंकि ये गंगा के सफाई कर्मी हैं। उधर, बटेश्वर स्थान में सतत अाजीविका पर्यटन का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ। नमामि गंगे के डीजी राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में पांच राज्याें में यह कार्यक्रम किया गया है।
Source link