आरा19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोईलवर पुल के उत्तरी सड़क मार्ग पर काम करते टेक्नीशियन
आरा-पटना एनएच-30 पर अवस्थित कोईलवर पुल के उत्तरी (छोटी) सड़क मार्ग पर शुक्रवार दो अलग -अलग पीलर पर क्रॉस गार्टर बदला गया। इनमें जंग लग गया था। इस दौरान बड़े सड़क(दक्षिणी लेन) मार्ग से आधे घण्टे के अंतराल पर वन-वे ट्रैफिक कराकर छोटी-बड़ी या यात्री वाहन व ट्रकों को भेजा जा रहा था। वन-वे होने के कारण पुल पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। निर्माण कार्य करा रहे गल्वेनो इंडिया प्राइवेट इंडिया के प्रोजेक्ट इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि पुल के उत्तरी सड़क मार्ग पर क्रॉस गार्टर जंगनुमा हो गया था। जिसे बदलना जरूरी था। सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक पूर्व मध्य रेलवे के वरीय अधिकारियों के देख-रेख में दोपहर दो बजे तक क्रॉस गार्टर बदलने का कार्य चला। जिसमें पीलर नंबर 27 पर 6 ठा व पीलर नंबर 25 पर दूसरा क्रॉस गार्टर बदला गया। एक पीलर से दूसरे पीलर पर 7 क्रॉस गार्टर लगे होते हैं।
Source link