मुंगेर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग से जारी कोविड-19 जांच रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जिले में कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। इनमें 18 पुरुष व 15 महिलाएं हैं। सिविल सर्जन डाॅ.पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 33 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2883 हो गई है। इनमें से एक्टिव 190 लोगों का इलाज जारी है। अब तेजी से मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। बुधवार को 9 मरीजों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 2655 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। कोरोना जांच भी जिले में तेज गति से किया जा रहा है।
Source link