- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya Election Candidate 2020 Latest Update; Vinod Marandi Jan Adhikar Party (JAP) Vs BJP Rajiv Nandan | Vinod Marandi Files Nomination
गया9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गया के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से जाप से विनोद मरांडी ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया।
- भाजपा के राजीव नंदन से होगा मुकाबला, इस सीट से जाप नहीं जीत पाई है चुनाव
- विनोद मरांडी कई नक्सली संगठनों का सदस्य रह चुका है, 25 मामले हैं दर्ज
गया के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से जाप के टिकट पर गुरुवार को नक्सली विनोद मरांडी ने पर्चा भरा। इनका मुकाबला मौजूदा विधायक और भाजपा के नेता राजीव नंदन से होगा। 1997 में उसने नक्सली संगठन एमसीसी का दामन थामा था। यहां सुप्रीमो नहीं बन पाने के बाद उसने 2005 में अपनी पार्टी आरसीसी (रिवॉल्युशनरी कम्युनिस्ट सेंटर) बनाया। 2009 में गया के चेरकी थाने की पुलिस ने मरांडी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन साक्ष्य और गवाहों के नहीं होने के कारण 2012 में उसे कोर्ट ने बरी कर दिया। इसके बाद 2016 और 2018 में भी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। विनोद मरांडी पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं। इसको पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये की ईनामी राशि भी रखी गई थी।
पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राजीव नंदन ने जदयू के रामचंद्र प्रसाद को 6,515 वोट से हराया था। वह 1995 में पहली बार निर्दलीय जीते थे। इस सीट पर अबतक 10 चुनाव हुए हैं जिनमें तीन बार राजद, दो-दो बार भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय और एक बार जनता पार्टी जीती है। जदयू यहां से एक बार भी नहीं जीत पाया है। इस इलाके में दांगी जाति का प्रभाव रहा है।
Source link