गुरुआ12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के बरमा गांव के सुभाष मांझी की गर्भवती पत्नी दौलती देवी 25 वर्ष की मौत सांप काटने से हो गई। ग्रामीणों ने बताया रात्रि में महिला घर में सोई हुई थी। इसी बीच अचानक जहरीला सांप डंस दिया। उसके बाद काफी देर तक तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर झाड़फूंक करवाया। लेकिन कोई सुधार नही होने पर जयप्रकाश नारायण अस्पताल गया में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। एक बच्चे की दौलती देवी मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चला रही थी। लेकिन अचानक सांप काटने से उनकी मौत होने से दौलती देवी के बच्चे पर दुःख की पहाड़ टूट गया है।
Source link