गोगरी19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फुदकीचक गांव से गोगरी पुलिस ने कांड संख्या 349/20 के आरोपी फुदकीचक निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उक्त आरोपी पर गोलीबारी करने सहित अन्य आरोपों की प्राथमिकी गोगरी थाना में दर्ज है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व फुदकीचक निवासी कुंदन कुमार द्वारा अपने परिवार के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही शैलेश कुमार, प्रिंस कुमार एवं विकास कुमार आदि पर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बताया जाता है कि प्रिंस के द्वारा बराबर धमकी देने तथा 19 सितंबर को गोली फायरिंग करने का भी आरोप है। थानाध्यक्ष शरत कुमार ने कहा कि उक्त आरोपी की धड़पकड़ जारी थी, जिसे गुरुवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Source link