- Hindi News
- Local
- Bihar
- LJP Govindganj Lalganj Assembly Seat News Update For Bihar Assembly Election 2020
पटना19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चुनाव के बाद लोजपा के जो भी उम्मीदवार जीत कर आएंगे वे भाजपा का ही समर्थन करेंगे।
- गोविंदगंज और लालगंज सीटें अभी लोजपा के पास हैं और बंटवारे में ये दोनों भाजपा के खाते में आई हैं।
- देखने की बात ये है कि भाजपा इन दोनों सीटों पर कैसी लड़ाई लड़ती है।
लोजपा फैसला कर चुकी है कि जदयू के खिलाफ हर सीट पर मोर्चा खोलेगी और भाजपा से हर सीट पर दोस्ती निभाएगी। लेकिन जदयू और भाजपा के टिकट बंटवारे में भाजपा के खाते में आई 2 सीटों ने लोजपा और भाजपा दोनों को पशोपेश में डाल दिया है। गोविंदगंज और लालगंज सीटें अभी लोजपा के पास हैं और एनडीए के बंटवारे में ये दोनों सीट भाजपा के खाते में आई हैं। अब ये तो तय है कि लोजपा तो अपनी सिटिंग सीट से चुनाव लड़ेगी ही, देखने की बात ये है कि भाजपा इन दोनों सीटों पर कैसी लड़ाई लड़ती है।
लोजपा ने फ्रेंडली फाइट की बात कही
हालांकि लोजपा ने ये कहकर कि हम यहां फ्रेंडली फाइट करेंगे, विवाद को जन्मने से पहले ही हल्का करने की कोशिश जरूर की है। गोविंदगंज से राजू तिवारी और लालगंज से राजकुमार लोजपा के सीटिंग विधायक हैं। राजू तिवारी बाहुबली नेता राजन तिवारी के सगे बड़े भाई हैं। पार्टी के सामने अब यह दिक्कत है कि इनका टिकट काट दे या फिर वहां से चुनाव लड़े। प्रवक्ता अशरफ अंसारी बताते हैं कि दोनों विधायकों का टिकट नहीं कट सकता है। हमारे दोनों विधायक अपनी सीटिंग सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहां फ्रेंडली फाइट की जाएगी।
चर्चा में है लोजपा और भाजपा की लड़ाई का मणिपुर फॉर्मूला
बिहार विधानसभा चुनावों में लोजपा और भाजपा मणिपुर फॉर्मूले के तहत लड़ाई लड़ेगी। बहुत संभावना है कि चुनाव के बाद लोजपा के जो भी उम्मीदवार जीत कर आएंगे वे भाजपा का ही समर्थन करेंगे। इस तरह के कई वाकये देश की राजनीति में हो चुके हैं, जब कोई पार्टी जो केंद्र में एक पार्टी के साथ गठबंधन में है और राज्य में अलग चुनाव लड़ती है। हालांकि चुनावोपरांत वो फिर से अपनी सहयोगी पार्टी को ही समर्थन की घोषणा करती है।
साल 2017 में उत्तर पश्चिमी राज्य मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में लोजपा ने अलग से अपने उम्मीदवार उतारे थे। जब चुनाव के नतीजे आये तो लोजपा ने सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद रामविलास पासवान ने ऐलान कर दिया कि लोजपा के जीते एकमात्र विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे।
Source link