- Hindi News
- Local
- Bihar
- LJP President Chirag Paswan Granted Party Membership In New Delhi, Likely To Fight Dinara Dinara Seat Has Gone To JDU’s Account In NDA, So Rajendra Singh’s Ticket Was Cut, Last Time Lost To Dinara
पटना17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजेन्द्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
- नई दिल्ली में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, दिनारा से लड़ने की संभावना
- दिनारा सीट एनडीए में जदयू के खाते में गई है इसलिए कट गया राजेन्द्र सिंह का टिकट, पिछली बार यहां से हार गए थे
बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मंगलवार को लोजपा में शामिल हो गए। उन्हें नई दिल्ली में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजेन्द्र सिंह ने पिछली बार दिनारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री भी थे। दिनारा सीट एनडीए में जदयू के खाते में गई है। 2015 के विधानसभा चुनाव में दिनारा से जदयू के जय कुमार ने जीत हासिल की थी।
राजेंद्र सिंह संघ के प्रचारक रह चुके हैं। करीब डेढ़ दशक पहले वह भारतीय जनता पार्टी में आए। पार्टी ने उन्हें दिनारा सीट से उम्मीदवार बनाया था। राजेंद्र सिंह 20015 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गठित अमित शाह की चार सदस्यीय टीम के सदस्य भी रहे थे। राजेंद्र ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए लोगों से सलाह-मशविरा कर रहा हूं, शाम तक अपना रुख स्पष्ट कर दूंगा। ऐसी संभावना है कि राजेंद्र सिंह दिनारा से ही उम्मीदवार बनाए जाएंगे।
दरअसल एनडीए में दिनारा सीट इस बार भी जदयू के खाते में गई है। यहां से जय कुमार ही चुनाव लड़ेंगे। जाहिर है कि राजेंद्र सिंह इस बार दिनारा सीट से बेटिकट हो गए हैं। 2015 के चुनाव में राजेंद्र सिंह 2700 वोटों से हार गए थे।
Source link