गायघाट/मुशहरी/सकरा15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गायघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते चिराग पासवान।
गायघाट प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के कुछ घंटे बाद ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांटा काॅलेज मैदान में लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसमें सीएम पर हमला करते कहा कि लोजपा सरकार में आई तो नल जल योजना की जांच करा कर नीतीश कुमार को जेल भेजा जाएगा।
पहले 15 साल जंगल राज था तो बाद के 15 साल में बिहार के पिछड़ेपन के लिए कुशासन बाबू जिम्मेदार हैं। सभा में निर्दलीय प्रत्याशी बिंदेश्वर महतो ने कोमल सिंह को समर्थन देने की बात कही। सभा को वैशाली सांसद वीणा देवी, वकील सहनी, विजय सिंह ,मंजू चौधरी, विद्यानंद पासवान, मन्ना डे अादि ने भी संबोधित किया।
इधर, लोजपा सुप्रीमो ने मुशहरी के मध्य विद्यालय रोहुआ के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मौके पर बोचहां प्रत्याशी अमर आजाद, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न साह, अनिल झा, सुरेश कुमार, जिला पार्षद प्रदेश महासचिव कुमोद पासवान आदि थे। वहीं सकरा के सीहो हाई स्कूल में लोजपा प्रत्याशी संजय पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुखिया राजेश कुमार मिश्रा उर्फ ललन मिश्रा, राज कुमार कुशवाहा उपस्थित थे।
Source link