हरलाखी15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कब्र से बच्चे का शव निकलवाती पुलिस।
- एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई, एक अाराेपित काे पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सोठगांव गांव में एक 13 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। लड़के पर चोरी का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान मो. हबीब राइन के पुत्र 13 वर्षीय पुत्र मो. अहमद राइन के रूप में हुई है। घटना 30 सितंबर की है। इस घटना को लेकर एसपी के आदेश पर चार दिन बाद हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मो. कासिम राइन, मो. नाजिम राइन, नसीम राइन, मो. जिलानी राइन, दाऊद राइन, रुवानी राइन और रजाउल्लाह राइन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी मो. कासिम राइन को गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबनी एसपी के निर्देश पर हरलाखी पुलिस ने मृतक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि 30 सितंबर को वे सुबह में फेरी करने निकले थे और पत्नी घास लाने गई थी। इसी बीच माे. अहमद राइन सहित गांव के अन्य बच्चे मो. कासिम राइन के घर की ओर चले गए। इसके बाद दिन के एक बजे चोरी का इलजाम लगाकर बच्चे के मारपीट की गई। जब बच्चे की मां घर पर पहुंची तो लोगों ने घटना की जानकारी दी।
Source link