कैमूरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक

- घायल महिला के फर्द बयान पर एफआईआर दर्ज, मोहनिया के वार्ड 16 की घटना
जमीन विवाद में सौतेला बेटा ने अपनी सौतेली मां को गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है। घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची। मोहनिया पुलिस को फर्द बयान देते हुए घायल महिला मोहनिया नगर के वार्ड 16 निवासी स्वर्गीय रामबचन राम की पत्नी मुगली पातर ने बताया कि उसके पति स्वर्गीय राम वचन राम पुलिस के जवान थे। उन्होंने दो शादी की थी, मैं उनकी दूसरी पत्नी हूं।
पहली पत्नी से उनका बेटा है। पटना मोड़ के समीप उसके पति ने हमारे नाम से जमीन 3 डिसमिल जमीन लिख दी है। जिसको लेकर उनकी पहली पत्नी के लड़का उक्त जमीन को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था, विवाद करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को देर शाम जब मैं मोहनिया नगर के वार्ड 16 स्थित अपने मकान पर थी तो उसके सौतेला बेटा राजेश राम राजकुमार राम रमेश राम आदि लोगों ने धावा बोलकर गोली चला दी। जिससे मेरी दाएं बांह के निचले हिस्से में गोली लग गई।े चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
Source link