- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Heat In The Day, Drizzle From Afternoon, Today tomorrow Alert, Humidity Coming From The Bay Of Bengal, Odisha And Jharkhand And Changing Weather
भागलपुर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के मौसम में सोमवार को तब्दीली हुई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और तट से ओडिशा तक बने प्रेशर जोन ने मौसम सुहाना कर दिया। झारखंड में भी बने सिस्टम ने काम किया और भागलपुर तक नमी पहुंच गई। इससे शहर में बादल छाए और तेज गर्मी के बीच दोपहर दो बजे के बाद बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट तो नहीं हुई, लेकिन
हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी अलर्ट जारी किया है। दो दिन आंधी-बारिश के आसार हैं। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, दो दिन आंधी-बारिश होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद के अनुसार, अभी अधिक बारिश का होना फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होगा। सोमवार सुबह सूरज की किरणें तेज रही। उमस
और चुभनभरी गर्मी से लोग परेशान थे। अचानक दोपहर 2 बजे के बाद बादलों ने डेरा डाला और सूरज को ढक लिया। इसके बाद बूंदें बरसने लगीं। करीब आधे घंटे तक लगातार बारिश के बाद रुक-रुक कर बूंदें गिरती रही। शाम में कुछ देर के लिए बारिश रुकी तो मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा के झोकों ने राहत दी।
बादलों से न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
बादलों के बीच दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के तापमान में कमी तो नहीं हुई। लेकिन 24 घंटे के तापमान के आंकड़े में न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री बढ़ा हुआ रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 अाैर न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को भी अधिकतम तापमान 35.2 पर ही स्थिर रहा था, लेकिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था।
Source link