धमदाहाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं धमदाहा आत्मा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शेखर उर्फ झुन्नु सिंह को भाजपा धमदाहा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। ज्ञानेंद्र शेखर को विधानसभा संयोजक बनाए जाने पर धमदाहा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह ने हर्ष व्याप्त करते हुए कहा कि झून्नु सिंह पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके संयोजक बनने से पार्टी और मजबूती ढंग से आगे बढ़ेगी। विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मिंकू कुवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री विकास कुमार गुप्ता, कैलाश मेहता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह ने बधाई दी है।
Source link