- Hindi News
- Local
- Bihar
- Chirag Paswan | Chirag Paswan Emotional Post On His Father Ram Vilas Paswan Dies After Heart Surgery
पटना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस वीडियो में चिराग पासवान अपने पिता के साथ कई राजनैतिक रैलियों में नजर आ रहे हैं।
- पार्टी के ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी कर दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई है
- चिराग पासवान ने इससे पहले पिता के मौत की पुष्टि भी ट्विटर अकाउंट पर की थी
लोजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम 5 बजे विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है। इस बीच जहां कोने-कोने से उनके शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में लोजपा के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया गया है,जिसमें लिखा है- एक पुत्र की अपने पिता को और बिहार की अपने अभिभावक को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
ना रहके भी दिल के पास रहेंगे
आप हमेशा हमें याद रहेंगे।एक पुत्र की अपने पिता को और बिहार की अपने अभिभावक को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
🙏 pic.twitter.com/gKdSlaQy1C— Lok Janshakti Party (@LJP4India) October 9, 2020
वीडियो में रामविलास पासवान और चिराग पासवान की खूबसूरत यादें संजाई गई हैं, जिसमें चिराग के बचपन से लेकर पार्टी प्रमुख बनने तक की तस्वीरें सांझा की गई है। इसमें वह अपने पिता के साथ कई राजनैतिक रैलियों में नजर आ रहे हैं। पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसे तब जारी किया है जब केन्द्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को पटना आने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं। इससे पहले चिराग ने गुरुवार को अपने पिता के मौत की आधिकारिक पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट से की थी।