दाउदनगर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार दाउदनगर के इंटर स्कूलों में स्वस्थ लोकतंत्र में मतदाता की पहचान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अशोक इंटर स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के बारे में जागरूक करते हुए मतदान से संबंधित जानकारी दिया।
शिक्षक पूर्णेन्दु कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व को बेहतर तरीके से जाना है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उपेंद्र नाथ शुक्ला ,शिक्षक धीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, रामाकांत मिश्रा, पुष्प लता देवी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वहीं, कादरी इंटर स्कूल में भी स्वस्थ्य लोकतंत्र में मतदाता की पहचान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका राधा कुमारी ने मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि लोकतंत्र में मतदान जरूरी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
Source link