बक्सर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बगेन थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर को उच्च को ने पिस्टल के बल पर बाइक व नगदी ले फरार हो गये।जिसकी जानकारी डॉक्टर द्वारा बगेन थाना को दी गयी। वही थाना इस बात से इनकार कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात डॉक्टर कुंदन राउत अपने क्लिनिक को बन्द कर अपने दोस्त मनोज पासवान के साथ भदवर जा रहे थे।तभी अचानक अज्ञात बाइक चालकों द्वारा ओवरटेक कर रोक दिया गया। गाड़ी के सामने रुक कनपटी पर पिस्टल भिड़ा दिया। जिसपर डॉक्टर अपना बाइक छोड़ उतर गये। जिसे एक अपराधी बाइक लेकर चला गया। आरोप है कि दो अन्य अपराधियों द्वारा डॉक्टर से नगदी और चेन छीन लिया गया। जिसके बाद पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इसकी सूचना बगेन थाने को दी गयी। परन्तु इसके बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा इस बात से इनकार करते हुए कहा गया कि पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
Source link