गया20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- जमीन बेटी के नाम से करने वाले दादा-दादी पर पोते ने किया जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में जमीन की खातिर एक पोते ने अपने ही दादा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं दादी को गंभीर कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दादा-दादी के द्वारा अपने ही बेटी एवं दामाद के नाम से जमीन लिख देने के कारण पोता ने दादा की हत्या कर दिया, जबकि दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार की शाम की यह घटना बताई जा रही है। मृतक का नाम घनश्याम महतो 80 वर्ष है, जबकि हत्या करने वाले पोते का नाम योगेन्द्र कुमार है।
जानकारी के अनुसार योगेन्द्र ने दादा पर हमला किया था। बीच-बचाव को दादी 75 वर्षीय खगिया देवी पहुंची थी। जमीन नहीं मिलने से पोते पर इस कदर खून सवार था कि आखिरकार उसने अपने दादा की हत्या करके ही दम लिया। वहीं बीच में आई दादी को भी गंभीर कर दिया, जिसे बेहतर उपचार के लिए गया रेफर कर दिया गया है। इधर, मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो बाराचट्टी पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना के बाद बाराचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घनश्याम महतो के शव को कब्जे में लीया।
वहीं खगिया देवी का इलाज बाराचट्टी पीएचसी में कराए जाने के बाद गया रेफर कर दिया गया। मृतक घनश्याम महतो की घायल पत्नी खगिया देवी ने बाराचट्टी पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया है, कि पोता योगेंद्र कुमार ने चाकू से हमला कर दिया था। चीख-पुकार सुनकर जब बचाने आई तो हम पर भी चाकू से हमला कर दिया।
पोते के अलावे कुछ और लोग हमले में थे शामिल
खगिया देवी ने पुलिस को बताया है कि हमला करने में पोते के अलावे और भी कई लोग थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सकी। बताया है कि दोनों ने अपनी बेटी एवं दामाद के नाम से जमीन लिख दी थी, जो मुसैहना के रहने वाली है। इसी बात को लेकर पुत्र उपेन्द्र महतो से जमीनी विवाद चल रहा था।
अदलपुर गांव में हुए घनश्याम महतो हत्या मामले में खगिया के फर्द बयान पर कार्रवाई करते हुए योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
अशोक कुमार सिंह, बाराचट्टी थानाध्यक्ष
Source link