बेगूसराय3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में प्रखण्ड मुख्यालय में जागरुकता रैली निकाली गई। रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी से निकलकर प्रखण्ड मुख्यालय का भ्रमण करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहुंची। रैली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई।
मिली जानकारी के अनुसार 5 दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलना है। इस कार्यक्रम की मोनिटरिंग के लिए 50 पर्यवेक्षक ,115 घर-घर टीम तथा ट्रांजिट टीम भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो उन्मूलन की खुराक दी जाएगी।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनोज कुमार, डा विदिशा विक्रम, बीएचएम सुबीर कुमार पंकज, बीसीएम सुधीर कुमार, पर्यवेक्षक सुनील कुमार, रामानन्द सागर, सुरेन्द्र दास, विनोद भारती, बिनोद कुमार यादव, राजेश कुमार, शंकर चौधरी, गौरीशंकर यादव, अमित कुमार, तुलो महतो, अमन कुमार, ब्रह्मानन्द पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।
Source link