छपराएक दिन पहले
- कॉपी लिंक

- आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के समन्वय के साथ चला पोषण अभियान
वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच समाज व जिले से कुपोषण को मिटाने के उद्देश्य से आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय के साथ सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया था। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों को पोषण अभियान के डैश बोर्ड पर डालने के निर्देश भी दिये गए थे। जिसके अनुसार पोषण माह में 58 लाख 89 हजार 287 लोगों की भागीदारी हुई है। इस उपलब्धि के साथ जिला राज्य में 11वां स्थान हासिल किया है। कोरोना संकट के बीच पोषण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।
3 लाख 96 हजार 361 गतिविधियां आयोजित|आईसीडीएस के डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया राष्ट्रीय पोषण में निर्धारित गतिविधियों के आयोजन को लेकर पहले दिन से ही प्रयास गया हैं। जिले में कुल 3 लाख 96 हजार 361 गतिविधियां आयोजित की गयी हैं। जिसमें 58 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत| पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने कहा पोषण माह अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को इनसेंटिव भी देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के निर्देशानुसार कार्य किया गया है। प्रतिदिन होने वाले गतिविधियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। जिसके आधार पर यह रैंकिंग जारी की गयी है।
सामुदायिक गतिविधियों से पोषण पर जागरुकता
जिला स्वास्थ्य समिति के डीएमईओभानू शर्मा ने कहा पोषण माह के दौरान सामुदायिक स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया है। जिसमें अन्नप्रशान दिवस, गोदभराई एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस के आयोजन मुख्य रूप से शामिल है। आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने पोषक क्षेत्र में पूर्व नियोजित घरों का भ्रमण किया। साथ ही कमजोर नवजात शिशु की पहचान, 6 माह से अधिक उम्र के बच्चों को ऊपरी आहार, महिलाओं में एनीमिया की पहचान एवं रोकथाम तथा शिशुओं में शारीरिक वृद्धि का आंकलन करने का कार्य की है।
Source link