इस्लामपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रेमी की तलाश में प्रेमिका इस्लामपुर थाना पहुंची। आरा के रहने वाली प्रेमिका सुषमा ने बताया कि प्रेमी से मंदिर में शादी रचा लिया था। प्रेमी धोखेबाज निकला। नगद रुपया व जेवर लेकर फरार हो गया है। उसने बताया कि प्रेमी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका के साथ एक बालक भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
धराया फरार प्रेमी जोड़ा
हरनौत थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर से एक दिन पहले एक युवक द्वारा युवती की अपहरण किये जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भागने के क्रम में दोनों को धर से दबोचा लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने पकड़े गये जोड़े की पहचान पॉलिटिक्स बक्खो और खुशबू के रूप में की है।
Source link