- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- The Student Who Was Going To The Birthday Party Was Abducted In The Car And The Driver Ran Away; Raja Was Sitting On The Back Seat, Shot In The Head
पटना/खगाैल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

खगौल थाने के लखपर इसी कार में छात्र को गोली मारी गई थी। इनसेट में कार की सीट पर पसरा खून।
कार से किसी के बर्थडे पार्टी में शामिल हाेने जा रहे छात्र राजा कुमार की अपराधियाें ने गाेली मारकर हत्या कर दी। खगाैल लखपर के पास बाइक पर सवार अपराधियाें ने आधुनिक हथियार से मारुति सियाज कार के पीछे वाली सीट पर बैठे 24 साल के राजा काे गाेली मारी। कार के शीशे काे छेदते हुए गाेली उसके सिर में लगी और उसने वहीं दम ताेड़ दिया।
गाेली लगने के बाद कार चालक जान बचाकर पानी में कूदकर फरार हाे गया। घटना क्याें हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। उसके पास से माेबाइल से जब पुलिस ने फाेन किया, तब उसकी पहचान राजा कुमार के रूप में हुई। राजा पाटलिपुत्र काॅलाेनी में रहकर इंटर की पढ़ाई करने के साथ प्रतियाेगिता परीक्षा की तैयारी करता है। वह मूल रूप से बाढ़ के अथमलगाेला के कल्याणडीह निवासी रामाकांत राय का इकलाैता पुत्र था। रामाकांत पटना में किसी डाॅक्टर के यहां कंपाउंडर हैं। राजा की दाे बहनें हैं।
किराए की थी कार, कर्नाटक का है रजिस्ट्रेशन नंबर: राजा जिस मारुति सियाज कार से जा रहा था, वह भाड़े की थी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर केए 51 एसी-7543 कनार्टक का है। गुड़गांव की कंपनी प्राइम मूवर माेबिलिटी के नाम से रजिस्टर्ड है। राजा के परिजनाें के अनुसार, उसे बिहारशारीफ के दाे लड़काें ने किसी के बर्थडे पार्टी में शामिल हाेने के लिए बुलाया था। दानापुर में पार्टी हाेनी थी। वह कार से निकला था कि इसी बीच लखपर में उसकी हत्या हाे गई।
अथमलगाेला थाने से मिली परिजनों को सूचना
परिजनाें के अनुसार खगाैल थाने की पुलिस ने उसे बरामद कार्ड की मदद से अथमलगाेला थाने को सूचना दी। फिर अथमलगाेला थानेदार ने गांव के मुखिया काे सूचना दी। तब उसके परिजनाें काे इसकी जानकारी मिली।
राजा के माेबाइल से खुलेगा राज
राजा का माेबाइल पुलिस के पास है। उसी के माेबाइल से उसकी हत्या का राज खुलेगा। हत्या से पहले किसने उसे फाेन किया। किसने उसे पार्टी में बुलाया। किस-किस से उसकी बात हुई। पुलिस उसके माेबाइल का सीडीआर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगलाने में जुटी है। पुलिस कार काे जब्त कर थाने पहुंचा दिया। वहीं शव काे दानापुर सदर अस्पताल में पहुंचाया।
खगाैल थानेदार का अलग तर्क
खगाैल थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी हत्या खगाैल लखपर पर नहीं हुई। उसे कहीं और मारा गया। वे गाेली से हत्या की बात से भी इनकार कर रहे हैं। बकाैल थानेदार, ट्रैफिक पुलिस जब वाहन चेक कर रही थी तो कार चालक भाग गया। पुलिस ने परिजनाें काे सूचना दे दी है। हालांकि, स्थानीय लाेगाें का कहना है कि गाेली चलने की vkवाज सुनाई दी थी। एक बाइक पर सवार दाे अपराधियाें ने गाेली मारी है।
घटना की यह हाे सकती है वजह
1. प्रेम-प्रसंग का मामला
2. पैसे के लेनदेन का विवाद
3. काेई पुरानी रंजिश
Source link