कल्याणपुर14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव में शनिवार की देर शाम बाढ़ के पानी में डूबने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक वृद्ध की पहचान सिंगियाही गांव निवासी मुसहर दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का बताना है कि वृद्ध शनिवार की शाम लदौरा सिंगाही गांव के सीमा के नजदीक खेत में फैले बाढ़ और बारिश के पानी में डूब गया।
पानी भरे होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब 2 घंटे के बाद मछली मार रहे मछुआरों ने पानी में तैरते हुए शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को दी । मछली मार रहे मछुआरे जब व्यक्ति के पास पहुंचा तो वह मरा पड़ा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव पानी से निकाला गया। इस घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया आनामि देवी ने किया है।
Source link