अकबरनगर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नाला निर्माण में तकनीकी खामियों के कारण नहीं निकल रहा है पानी
पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण अकबरनगर पंचायत की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वहीं श्रीरामपुर गांव के वार्ड 11 और 12 वार्ड के दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुस गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण अपने घरों में चौकी पर किसी तरह दिन काट रहे हैं। वार्ड 11 में सड़क व नाला का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि वार्ड 12 में माणिक मंडल के घर से कन्या मध्य
विद्यालय तक वार्ड सदस्य व मुखिया के माध्यम से 5 लाख की लागत से नाले का निर्माण तो कराया गया लेकिन तकनीक खामियों के कारण पानी का निकासी नहीं हो पाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में अनियमितता बरती गई।
वहीं रंगलाल चौधरी के घर से लालन चौधरी के घर तक पूर्व सांसद जय प्रकाश यादव के कोष से पीसीसी का निर्माण तो हुआ लेकिन नाला नहीं बना। ग्रामीण नोखेलाल यादव, विलास यादव, संजय कुमार, शारदानंद कुनकलाल यादव सहित कई लोगों के घर में पानी घुसा है। इन्होंने बताया कि निकास नहीं होने के कारण पानी से बदबू आने लगा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है।
Source link