सासाराम6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर स्थित रोहतास जिला विधिज्ञ संघ में रविवार को जिले के अधिवक्ताओं को निर्गत शस्त्रों के सत्यापन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित उक्त शिविर में कुल 24 अधिवक्ताओं के शस्त्रों का सत्यापन किया गया।
उक्त सत्यापन कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सासाराम के अंचलाधिकारी राकेश कुमार एवं सासाराम नगर थाना के दारोगा ललितेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गयी थी। जिन्होंने कुल 24 शस्त्रों का सत्यापन किया। इस मौके पर रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव कामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र ओझा, अधिवक्ता मार्कंडेय सिंह, रामाशीष सिंह पहाड़िया, हरिनारायण सिंह, के के तिवारी, मित्रभान सिंह, बलवंत कुमार सिंह, शाहनवाज अहमद, अश्विनी सिन्हा, अंगद सिंह थे।
Source link