बिहारशरीफ4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की संख्या लगातार घट रही है। प्रतिदिन उतार-चढ़ाव हो रहा है शुक्रवार को 35 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होम आइसोलेशन में लापरवाही के कारण ही अभी भी कम संख्या में ही सही कमोवेश सभी प्रखंडों से पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। राजगीर, नगरनौसा, हरनौत, सिलाव, बिंद सहित कई ऐसे प्रखंड हैं जहां पॉजिटिव केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आयी रिपोर्ट के मुताबिक एटीएम और वीटीएम जांच में 7, एंटीजन जांच में 28 लोग पॉजिटिव हुए हैं। एंटीजन जांच में सबसे ज्यादा 7 मरीज राजगीर से मिले हैं। बिहारशरीफ प्रखंड व सदर अस्पताल से 4-4 और हरनौत से 3 मरीज मिले हैं।
35 लोग हुए पॉजिटिव
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार एटीएम व वीटीएम जांच में बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावां से 55 साल, 24 साल, चंडी के गरांय बिगहा से 28 साल, नगरनौसा के सीरपुर से 19 साल और रहुई के बासक सैदी से 18 साल, 50 साल का पुरूष और 34 साल की महिला संक्रमित हुई है। वहीं एंटीजन में राजगीर से 7, बिहारशरीफ प्रखंड और सदर अस्पताल से 4-4, हरनौत से 3, अस्थावां, परबलपुर, इसलामपुर से 2-2, हिलसा, नगरनौसा, रहुई और सिलाव से 1-1 मरीज मिले हैं।
फिर मिले सात पॉजिटिव
राजगीर : प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आज फिर 7 पॉजिटिव मरीज मिले। शुक्रवार को रैपिड एंटीजन किट से 155 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 7 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सभी पॉजिटिव मरीज आयुध कारखाना नालंदा के हैं। प्रभारी डा. उमेश चंद्र ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में 155 लोगों की जांच में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
रेल कारखाना के तीन कर्मी पॉजिटिव
हरनौत : शुक्रवार को प्रखंड में 109 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें रेल कारखाना के तीन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि रेल कारखाना परिसर में कैंप लगाकर 103 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि हरनौत अस्पताल में छह की जांच में सभी निगेटिव हैं।
अस्थावां : स्थानीय पीएचसी व गोबर बिगहा में कैंप लगाकर 202 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रभारी डा. अविनाश चंद्रा ने बताया कि अस्थावां में 115 लोगों की जांच की गयी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं गोबर बिगहा गांव में 87 लोगों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
परबलपुर : शिविर में 45 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें दो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव में एक संतनगर तो दूसरी मई गांव की निवासी है।
20 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
सिलाव : शुक्रवार को रैपिड एंटीजन किट से 105 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 20 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रभारी डा. अनील कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय पीएचसी एवं रघु बिगहा गांव में 105 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें धरहरा गांव की 20 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
इस्लामपुर : स्थानीय पीएचसी व धमौली गांव में रैपिड एंटीजन कीट से 154 लोगों का सैंपल लिया गया। प्रभारी डा. बाल्मीकि प्रसाद ने बताया कि 154 की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बिंद : स्थानीय पीएचसी शिविर लगाकर 62 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। सभी निगेटिव आयी है।
Source link