- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Common Service Centers To Be Opened In 243 Post Offices Of Bihar, More Than 300 Facilities Will Be Available
पटना9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिहार के 243 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। यहां से लाेग जन्म प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने समेत 300 सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने शुक्रवार काे राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत के माैके पर दी।
पटना जीपीओ स्थित बिहार डाक सर्किल में विश्व डाक दिवस मनाया गया। इसी के साथ राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत हुई। चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्हाेंने कहा कि 15 अक्टूबर तक हर दिन अलग-अलग सेक्टर से जुड़े ग्राहकाें की जटिल समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 593093 खाते खोले गए। इससे 707.41 करोड़ रुपए का व्यवसाय हुआ। सुकन्या समृद्धि अभियान के तहत 213638 खाते खोले गए। गलवान वैली में शहीद हुए अमन कुमार की मां रेणु देवी को तीन दिन के अंदर डाक जीवन बीमा की राशि 6 लाख 16 हजार रुपए का भुगतान कराया गया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला मुख्यालय डाकघरों सहित बड़े डाकघरों में मास्क और सेनेटाइजर बेचा जाएगा। सभी जगह मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करा दिया गया है। अभी तक 5 लाख 43 हजार का मास्क, सेनेटाइजर, काढ़ा, गमछा बेचा जा चुका है।
Source link