आरा11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हड़ताल करते कर्मचारी।
बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाइज यूनियन द्वारा बैंक प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल किया गया। यूनियन के महासचिव रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यदि हमारी मांगों पर प्रबंधन संज्ञान नहीं लेगा तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
उन्होंने ब्रांच में पर्याप्त कर्मचारी, दैनिक भत्ते पर काम कर रहे कर्मियों को स्थाई करने एवं अधिकारी व कर्मचारी के बीच फाइनेशियल गैप को कम करने की मांग उठायी। बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी विवेक मिश्रा ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से कर्मियों पर काम का काफी दबाव दिया जा रहा है।
दिन-प्रतिदिन जिस अनुपात में कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे है, उस अनुपात में नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही है। बैंक में स्टाफ एवं साफ-सफाई कर्मी काफी कमी है। हड़ताल को सफल बनान में राकेश कुमार, राजेश कुमार, रबिन्द्र कुमार रजक, मदन एवं विष्णु देव सहित अन्य शामिल थे।
Source link