- Hindi News
- Local
- Bihar
- Buxar Gang Rape Case: Bihar Woman Gang Rape By Seven In Bihar Buxar, Criminals Killed Her Son
बक्सर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीड़ित महिला को एम्बुलेंस से बक्सर सदर हॉस्पिटल ले जाते परिजन।
- कॉल डिटेल और डंपिंग के सहारे होगा घटना का खुलासा, पीएम व मेडिकल रिर्पोट का इंतजार: एसडीपीओ
- घर से महज 50 मीटर की दूरी पर बेसुध हालत में मां और बच्चे को आहर में फेंक दिया
घर से बैंक के लिए निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके पांच वर्षीय बेटे की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव की है। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर बेसुध हालत में मां व बच्चे को आहर में फेंक दिया था। रविवार की सुबह तीन बजे महिला की कराहने की आवाज मिली तो परिजनों ने आहर से उसे व मृतक बेटे को शव निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक अस्पताल पहुंचे।
वहीं, डुमरांव एसडीपीओ मौके पर पहुंच पीड़ित महिला का बयान दर्ज किए। जिसके बाद मेडिकल जांच व कोर्ट में धारा 164 के बयान दर्ज हुआ। महिला से 15 घंटे तक दुराचार किया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मासूम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना में नामजद आरोपी मीना राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी भोला यादव व पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
कॉल डिटेल व इलाके के टावर की हो रही डंपिंग
डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने कहा कि बच्चे की हत्या किसने की और कैसे हुई यह अहम सवाल है। वहीं, महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं यह जांच के बाद पता चल पाएगा। एसडीपीओ ने कहा पीड़ित महिला उसके पिता, पति व रिश्तेदारों का सीडीआर निकाला जा रहा है कि पिछले दस दिनों में क्या-क्या हुआ और कौन-कौन लोग सम्पर्क में थे। महिला चौगाई पहुंची या नहीं। तमाम सवालों के जबाब कॉल डिटेल व डंपिंग के आधार से निकाला जाएगा।
बलात्कार पर सस्पेंस हत्या की हो रही जांच
पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी जांच में जो मामला सामने आया है। उसमें बलात्कार पर सस्पेंस है। पुलिस मान रही है कि कोई भी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद शव को उसके घर से नजदीक नहीं फेकेंगा। पुलिस को बलात्कार मामले में जहां मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, मासूम की हत्या में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी के बेटे से अवैध संबंध की भी सूचना है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।
डॉक्टरों ने कहा- महिला की हालत थी नाजुक
चौगाईं पीएचसी के डॉक्टर शत्रुघन राम के अनुसार महिला को रविवार सुबह अस्पताल लाया गया तो उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बक्सर रेफर किया गया है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
रविवार को पति लेकर जाने वाला था ससुराल
पीड़ित महिला की शादी बिहियां के ओसाई गांव में हुई थी। वह पिछले एक साल से मायके ओझाबरांव में पिता के साथ अपने बच्चे को लेकर रहती थी। वहीं पति गोरख राम पोरबंदर में कार्य करते हैं। घटना के एक दिन पूर्व पति अपनी को ले जाने आया था। महिला गेहूं की कटनी करके छह हजार रुपये जमा की थी। वह उन पैसों को जमा करने के लिए ग्रामीण बैंक चौगाई जा रही थी।
पहले से ही चल रहा था चल रहा पूर्व से विवाद
पीड़िता के पिता के अनुसार महिला का आरोपियों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के कारण बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला से एंबुलेंस में पिता ने घटना के बारे में पूछा तो वह बेहोशी की हालत में सिर्फ इतना कह रही थी कि मुझे छोड़ दो और फिर बेहोश हो गयी।
पीड़िता के पिता बार-बार बदल रहा था बयान
सूत्रों की मानें तो पीड़िता का पिता अपना बयान बार-बार बदल रहा था। उससे पुलिस की आशंका बढ़ रही है। क्योंकि पहले वह मीडिया को दिए बयान में तीन लोगों को नामजद कर रहा था। जिसमें भोला यादव, मीना राम व उसके पुत्र रजनी राम पर आरोप लगाया। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद जब पुलिस ने पूछा तो सिर्फ भोला यादव, मीना राम का नाम दिया। जब एसडीपीओ केके सिंह पीड़ित महिला का बयान ले रहे थे तो पीड़िता के पिता उसके ऊपर और लोगों का नाम देने के लिए दबाव बना रहा था।
Source link