बेगूसराय9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बेगूसराय विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद बगावत का सुर नहीं थम रहा है। भाजपा नेत्री वंदना सिंह के बाद अब जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार हीरा ने भी सांसद गिरिराज सिंह और सदर सीट पर कुंदन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिला महामंत्री ने पद से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं में जो संदेश दिया गया, उससे सभी कार्यकर्ता आहत हो गए हैं और आज पार्टी दो रास्ते पर खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं का करूण क्रंदन हमने सुना है और कार्यकर्ता जो हमारे के लिए झंडाबरदार होते हैं। उनके मान-सम्मान- स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा जिला महामंत्री के पद से इस्तीफा देकर एक कार्यकर्ता के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। साथ ही कहा कि विचार मेरा वहीं है, समाज सेवा वहीं रहेगा, मेरे साथ सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह है, सिर्फ मेरे पास भाजपा का सिंबल नहीं रहेगा।
कार्यकर्ता के संदेश पर ही आगे कोई निर्णय लूंगा
आशुतोष पोद्दार हीरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए हमें कहा बेगूसराय के संगठन के साथ जिस प्रकार की बातें हो रही है। इसको विचारधारा से जोड़कर समाज के अंदर सामाजिक न्याय संदेश दीजिए। एक सवाल के जबाव में कहा जब कार्यकर्ता ही नहीं रहेगा तो नेतृत्व नहीं रहेगा। आज मैं कार्यकर्ताओं की आवाज बना हूं। कार्यकर्ता के संदेश पर ही आगे कोई निर्णय लूंगा। जब तक वे उम्मीदवार नहीं बदलेंगे तब तक हम अपना विचार नहीं बदलेंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम दास के अलावे रंजीत दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link