नवादा19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- आरएमडब्लयू कॉलेज में गांधी दर्शन पर चर्चा, स्वतंत्रता सेनानी के परिजन सम्मानित
गांधी जयंती सप्ताह के दूसरे दिन राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ फुलो पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के पुरानी बाजार निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. सीताराम गुप्ता की पत्नी कैलाश देवी और उनके पुत्र रविन्द्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस दौरान गांधी दर्शन पर चर्चा की गई। जहां वक्ताओं ने महात्मा गांधी को सदी का महानायक बताया। गांधी दर्शन पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता और साहित्यकार डॉ रामरतन सिंह रत्नाकर ने कहा कि गांधी का स्वराज्य और रामराज्य दोनों समानार्थक और पर्यायवाची है। गांधी का दर्शन रामचरित मानस से प्रभावित है। गांधी जी का शासकीय व्यवस्था रामराज्य की व्यवस्था से मेल खाता है। गांधी ने अपने शब्दों में अहिंसा को एक व्रत माना: दैविक दैहिक भौतिक तपा राम राज्य कबहू ना व्यापा। गांधी ने अपने शब्दों में अहिंसा को एक व्रत माना है। गांधी आज भी ग्रामीण भारत में गांधी बाबा के रूप में विद्यमान है। शताब्दी के महानायक महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वमान्य नेता थे । बापू ने स्वाधीनता आंदोलन के दौरान 18 किलोमीटर रोज और जीवन में 89 हजार किलोमीटर की यात्रा किया। महात्मा गांधी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में कितने विराट है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 700 शब्द प्रति दिन और पूरे जीवन में एक करोड़ से अधिक शब्द लिखा।
कॉलेज प्राचार्य डॉ फूलों पासवान ने कहा कि गांधी का दर्शन भारत की आत्मा के मूल में है। यह गांव खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। एनएसएस अधिकारी अफसर महेंद्र कुमार ने बताया कि जिसके ह्रदय में गांधी व्याप्त रहेंगे उसके मन में दुराचार अनाचार और अनिष्ट की भावना नहीं आएगी। मौके पर प्रो आरती रानी साहा, प्रो दिलमोहन, प्रो अनुग्रह नारायण, अरविंद कुमार, नरेश कुमार सिन्हा, स्मिता कुमारी आदि ने भी अपना विचार रखा। प्रियंका रानी के मंच संचालन में कॉलेज की छात्रा दिव्या, स्वर्णपाली, अंजली, न्यूनतम संदर्भ, निधि, सुहाना, प्रदीप्ति, आँचल, सिरोज, वर्षा आदि ने भी गांधी के विचारों के प्रति अपनी भावना को व्यक्त किया।
Source link