खानपुर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लोगों को जागरूक करने की शपथ लेती मंडल की महिलाएं।
- महिला सशक्तीकरण युवती मंडल अभियान से जुड़ी, लोगों को प्रेरित करने का संकल्प
दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे “अभी मास्क ही वैक्सीन है’ अभियान से महिला सशक्तिकरण युवती मंडल जुड़ गई है। मंडल की ओर से नत्थुद्वार में मास्क पहनने के साथ-साथ समाज में भी लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का जब तक इलाज नहीं निकल जाता है, तब तक मास्क ही हमलोगों का जीवन रक्षक कवच है। इसे नजरअंदाज स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए मास्क का उपयोग करना ही सही है। कोरोना के अलावा अन्य संक्रमण से भी बचा जा सकता है।
मास्क अभियान को मजाक नहीं बनाएं, लोगों से दूरी बनाकर रहें
अभी मास्क को लगाकर चलना लोग अपनी प्रतिष्ठा के विरुद्ध समझ रहे हैं। पाॅकेट में मास्क रहता है और मुंह, नाक खुली रहती है। जिस मास्क से लोगों का जीवन बचा रहेगा उसे ही नजरअंदाज कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तभी प्रतिष्ठा भी काम आएगी। कुछ लोगों की धारणा बन गई है कि अब कोरोना नहीं है। लेकिन शायद वैसे लोग आज खबर नहीं पढ़ या देख रहे हैं।
रोज कोरोना के नए संक्रमण सामने आ रहे हैं। इस दौरान टिंकू देवी, रीता देवी, पुष्पगंधा देवी, ललिता देवी, शैल देवी, पिंकी कुमारी, कुमुदिनी देवी, अभिषेक झा, नीलू पोद्दार, बमबम पोद्दार ने मास्क पहने की शपथ ली और लोगों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Source link