- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- An Interesting Contest On The Seats Of 8 Ministers Of The Current Government, The Decision In The First Phase Itself; Krishnanandan Verma This Time In Place Of Ghosi From Jehanabad
पटना22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौजूदा सरकार के 8 मंत्रियों की चुनावी किस्मत का फैसला पहले चरण में ही हो जाएगा। सभी पिछली बार महागठबंधन से या उसे हराकर जीते थे। गठबंधनों के बदले स्वरूप में मंत्रियों की सीटों पर मुकाबला रोचक है। मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा इस बार घोसी के स्थान पर जहानाबाद से लड़ रहे हैं।
बांका: 2015 के विस चुनाव में रामनारायण मंडल का निकटम मुकाबला राजद प्रत्याशी से हुआ था। 2010 के चुनाव में रामनारायण मंडल राजद के जावेद इकबाल अंसारी से 2410 वोटों हार गए थे। इस बाद फिर अंसारी मैदान में हैं।
लखीसराय: विजय कुमार सिन्हा भी दो बार से लगातार लखीसराय सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। 2010 में राजद के फुलेना सिंह को हराया था। यहां मुकाबला महागठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी अमरीश कुमार अनीश से है। इस बार जदयू-भाजपा साथ है।
चैनपुर: वृज किशोर बिंद के लिए सीट और साख बचाने का चुनाव होगा। बिंद 2010 और 2015 में चैनपुर की सीट जीते। दोनों चुनावों में मुकाबला बसपा से हुआ। पिछली बार बसपा प्रत्याशी जमा खां थोड़े अंतर से हारे थे। जमा खां फिर मैदान में हैं।
जहानाबाद: कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जहानाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। 2015 में महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में घोसी से चुनाव मैदान थे। उनका मुकाबला हम के राहुल कुमार से था। 2005 में वर्मा राजद के टिकट से मखदुमपुर सेे लड़े और जीते थे।
जमालपुर: शैलेश कुमार 2015 व 2010 का विस चुनाव लोजपा को हरा कर जीते हैं। 2010 में लोजपा, राजद और 2015 में भाजपा के साथ थी। इस बार महागठबंधन से यहां कांग्रेस के डॉ अजय कुमार सिंह है और लोजपा के दुर्गेश कुमार सिंह है।
राजपुर (सु): संतोष कुमार निराला 2015, 2010 में भी चुनाव जीत चुके हैं। 2010 में लोजपा के छेदी लाल राम, 2015 में भाजपा के विश्वनाथ राम को हराया। विश्वनाथ राम इस बार कांग्रेस के टिकट पर हैं तो लोजपा के निर्भय कुमार निराला भी चुनौती देंगे।
दिनारा: दिनारा सीट से जदयू के जय कुमार सिंह पिछले दो बार से विधायक हैं। 2015 में इनके प्रतिद्वंद्वी थे झारखंड में संगठन मंत्री रह चुके राजेंद्र प्रसाद सिंह। जय कुमार 2691 वोटों से चुनाव जीते थे। इस बार राजेन्द्र सिंह लोजपा की टिकट से मैदान में हैं।
गया टाउन: गया टाउन के सिटिंग विधायक प्रेम कुमार के लिए जीत के कम होते अंतर को संभालना चुनौती होगी। 2015 में उनका सामना कांग्रेस से हुआ। प्रत्याशी थे प्रिय रंजन। इस बार फिर प्रेम कुमार के खिलाफ अखौरी ओंकार नाथ मैदान में हैं।
Source link