डुमरांव11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दानापुर रेल मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन में शुमार डुमरांव रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त यात्री शेड की कमी यात्रियों के लिए भारी पड़ रही है। यात्री शेड की कमी से गर्मी के इस भीषण मौसम में रेल यात्री इस स्टेशन पर पेड़ की छांव व धूप में खड़े हो टेªन का इंतजार करते है। जिससे उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि हर मौसम की मार उन्हें सहनी पड़ती है। बताया जाता है कि इस स्टेशन से हर दिन हजारों यात्री यात्रा की शुरूआत करते है।
लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले इस स्टेशन पर यात्री शेड की कमी है। जिससे सभी यात्री शेड में नहीं बैठ पाते है। टेªन के इंतजार की मजबूरी में उन्हें हर दिन प्लेटफार्म पर लगे पेड़ व खुले आसमान के नीचे टेªन आने का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी के इस मौसम में उन्हें शेड से बाहर टेªन के इंतजार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दैनिक यात्रियों ने इस स्टेशन पर यात्री शेड की संख्या बढ़ाने की मांग दानापुर मंडल के डीआरएम से की है।
Source link