अलौली21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पति की मौत के बाद बीमार पहली पत्नी को संभालते परिजन।
केंद्रीय मंत्री राम बिलास पासवान के निधन के बाद अलौली प्रखंड के सरबन्नी गांव ही नहीं बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी का तबीयत बिगड़ने लगा है। हालांकि रामविलास पासवान काफी दिनों से इनसे दूरी बनाए हुए थे। शुक्रवार की सुबह राजकुमारी देवी पटना जाने वाली थी, लेकिन घर से निकलने से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। राम बिलास पासवान के भतीजा शंभू पासवान ने बताया कि हमलोग पटना के लिए निकल ही रहे थे कि अचानक चाची का तबीयत बिगड़ गई। अब शनिवार की अहले सुबह हमलोग यहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। पहली पत्नी से पासवान को दो बेटी आशा पासवान और उषा पासवान है। जो अपने पिता की निधन के खबर के बाद गांव में उनके साथ बिताए हर पल का याद कर गमगीन हैं।
बिथान के जगमोहरा स्कूल से शुरू हुई थी प्रारंभिक पढ़ाई
शहरबन्नी निवासी लखन साह ने बताया कि हमलोगों की पढ़ाई की शुरुआत समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड अंतर्गत जगमोहरा स्कूल से हुई थी। हमलोग पासवान के साथ चतुर्थ क्लास तक जगमोहरा में पढ़ाई किए थे। फिर अष्टम वर्ग तक की पढ़ाई एक साथ मेघौना स्कूल में किए। रामविलास के चचेरे भाई अर्जुन पासवान ने बताया कि नवम की पढ़ाई अलौली में की।
Source link