बिहारशरीफ5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- राजद, कांग्रेस, वामदल, जदयू, भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर अलग-अलग जगहों पर शोकसभा की
- उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से जिले के राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जगह-जगह पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इनके निधन को देश व राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वही एकंगरसराय में लोजपा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर सुनते ही इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजद, कांग्रेस, वाम दल, जदयू, भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर अलग-अलग जगहों पर शोकसभा आयोजित की। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
राजद जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, टुनटुन यादव, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह, भाकपा नेता रामलखन पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव प्रसाद सिंह, सर्वेश प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा, सतीश प्रसाद, भाजपा नेता अमीय कुमार, मदन प्रसाद ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से देश व राज्य के राजनीतिक जगत के साथ-साथ समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
केंद्रीय मंत्री का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति
लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसएम इसलामुल हक उर्फ अरसद जेन ने लोजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह गरीबों के मसीहा थे। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने कहा केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन पर उन्हें काफी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी उनके परिवार कै साथ है। सभी लोगों ने कहा पासवान जी का स्वभाव बहुत ही सरल था। वे नेक दिल के इंसान थे।
लोजपा के संस्थापक के निधन पर शोक
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार को अस्थावां में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व नेताओं ने शोक प्रकट किया है। जदयू नेता विपीन चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन पर त्रिनयन कुमार, शिवधर पासवान ने शोक प्रकट किया है।
Source link