पटना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सत्य प्रकाश सिंह के जदयू में शामिल होने की खबर पहले से चल रही थी।
- राजद के कद्दावर नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह जदयू में शामिल हो गए हैं।
- चुनाव में जीत के बाद जदयू ने उन्हें विधान परिषद भेजने का भरोसा दिया है।
राजद के कद्दावर नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह जदयू में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव में जीत के बाद जदयू ने उन्हें विधान परिषद भेजने का भरोसा दिया है। जदयू कार्यालय में आज उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के सामने सदस्यता ली।
सत्य प्रकाश सिंह के जदयू में शामिल होने की खबर पहले से चल रही थी। अब जैसे ही राजद ने महनार से बाहुबली रामा सिंह की पत्नी को टिकट दे दिया, उसके बाद सत्य प्रकाश ने जदयू में शामिल होने का फैसला कर लिया।
राजनीति में आने के लिए पिता के पत्र का हवाला
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सत्यप्रकाश ने कहा कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति की रही है, लेकिन एक परिवार से एक ही व्यक्ति राजनीति में होना चाहिए। यही समाजवाद है। पिताजी कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को मानते थे। उन्होंने मरते समय जो पत्र लिखा, उसमें इशारा किया था कि मैं राजनीति में आऊं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में उनकी पार्टी राजद के मेनिफेस्टो में गरीब सवर्ण को 15 प्रतिशत आरक्षण की बात थी लेकिन बिना उनसे किसी विचार विमर्श के उसको बदल दिया गया। बाद में लालू जी से बात करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा अपनी गलती बताई और कहा कि गरीब सवर्ण आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन राजद के कुछ नेताओं ने और उनके परिवार वालों ने बार बार इसका विरोध किया। इस बात से वे आहत थे और उनको लगने लगा था कि पार्टी अब मेरी अनदेखी करने लगी है। लालू परिवार के लोगों ने उनकी बातों को नही सुना, इससे उनको पीड़ा हुई। जिसके कारण उन्होंने अस्पताल से इस्तीफा दिया क्योंकि पार्टी के सिद्धांतों को दांव पर लगाकर टिकट की खरीद हो रही है व अपराधियों को जगह दी जा रही है।
आगे कहा कि इस बात से वे आहत थे और उनको लगने लगा था कि पार्टी अब मेरी अनदेखी करने लगी है। मेरी कोशिश रहेगी कि उनके जो बचे हुए कार्य हैं वो मैं जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होकर अपने तन-मन-धन से पूर्ण करूंगा।
Source link