- Hindi News
- Bihar election
- Rahul Gandhi Bihar Assembly Election 2020 Rally Update | Araria Bihariganj Latest News Live Updates Today
पटना14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने अररिया और बिहारीगंज में मोदी-नीतीश पर जमकर हमला बोला।
- कहा- हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्रियां लगाएंगे
- अररिया और बिहारीगंज में बोले राहुल
अररिया और बिहारीगंज में राहुल गांधी मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जमकर बरसे। अररिया में उन्होंने ईवीएम की नई परिभाषा गढ़ डाली तो वहीं बिहारीगंज में नीतीश पर हमला बोला। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में ईवीएम के बदले ‘एमवीएम’ यानि मोदी वोटिंग मशीन चलता है। बिहार में ये एमवीएम काम नहीं करेगा। इस बार यहां महागठबंधन की जीत होगी।
डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छह साल पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। नीतीश जब मुख्यमंत्री बने तो कहा था बिहार बदल देंगे लेकिन ऐसा हुआ क्या? डबल इंजन की सरकार से जनता नाखुश है। इस बार बिहार में युवाओं में गुस्सा है।
बिहार में मक्का प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाएंगे। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मक्के के कारखाने यहां नहीं लगेंगे तब तक किसानों को अपने अनाज का सही रेट नहीं मिलेगा। पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए किसानों को सही रेट मिलता है।
हम चाहते हैं कि बिहार का अनाज यही बिके। कोशिश खेत के बिल्कुल पास मक्के को प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे।
Source link