सीतामढ़ीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- प्रत्येक मरीज से मात्र 40 रुपए फीस लिए जाएंगे
- साप्ताहिक राेस्टर के हिसाब से डॉक्टर हाेंगे उपलब्ध
सदर अस्पताल की तरह अब रेड क्रॉस सोसाइटी सीतामढ़ी में रविवार से ओपीडी सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एम ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर ओपीडी का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि सप्ताह के सातों दिन रेडक्रॉस भवन में ओपीडी सेवा संचालन होगा। मरीजाें काे फीस के रुप में मात्र 40 रुपए लगेंगे।
इस ओपीडी में सदर अस्पताल की ओपीडी की तरह ही सभी प्रकार के मरीजों की जांच की जाएगी। ओपीडी के संचालन से गरीब लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 11 मरीजों की जांच कर दवा दी गयी। ओपीडी शुभारंभ के अवसर पर डॉ. प्रिंस सौरव ने रक्तदान भी किया। डॉ. सौरव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि ब्लड बैंक में 0 निगेटिव ब्लड नहीं है।
इसे देखते हुए स्वेच्छा से अपना 0 निगेटिव ब्लड दान किया है। उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 मरीजों की जांच की गयी। साथ ही दवा प्रदान किया गया। मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बिभा ठाकुर, पीआरओ सुधांशु शेखर, डॉ. राहुल कुमार, शिवजी ठाकुर, सुभाष कुमार, नवल सदा आदि मौजूद थे।
प्रतिदिन आने वाले डॉक्टरों की सूची जारी की
चेयरमैन ने बताया कि रविवार को 8 बजे सुबह से डॉ. एम ठाकुर, 9 बजे सुबह से डॉ. राजेश सुमन एवं 10 बजे सुबह से डॉ. दीपिका ठाकुर उपलब्ध हाेंगे। इसी प्रकार सोमवार को 6 बजे शाम से डॉ. निर्मल गुप्ता, 9 बजे सुबह से डॉ. खुशबू एवं 2 बजे दोपहर से डॉ. प्रिंस सौरभ रहेगें। मंगलवार को 4 बजे शाम से डॉ. प्रतिमा आनंद, 8 बजे सुबह से डॉ. शशि शेखर झा, 2 बजे दोपहर से डॉ. शैलेंद्र किशोर कुशवाहा एवं 9 बजे सुबह से डॉ. सुधीर सिंह रहेगें।
जबकि बुधवार को 12 बजे दोपहर से डॉ. प्रिंस सौरव, 1 बजे दोपहर से डॉ. सुशील कुमार एवं 8 बजे सुबह से डॉ. राजीव रंजन रहेगें। गुरुवार को 9 बजे सुबह से डॉ. सुधीर सिंह, 1 बजे दोपहर से डॉ. सुशील प्रसाद एवं 9 बजे सुबह से डॉ. मयंक ठाकुर रहेगें। शुक्रवार को 9 बजे डॉ. खुशबू, 12 बजे दोपहर डॉ. प्रिंस सौरव एवं 1 बजे दोपहर डॉ. सुशील प्रसाद रहेगें। शनिवार को 12 बजे दोपहर से डॉ. प्रिंस सौरव, 9 बजे सुबह से डॉ. सुधीर सिंह एवं 5 बजे शाम से डॉ. अनिल सिंह ओपीडी में मरीज का इलाज करेंगे।
Source link