सासाराम6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- प्रतिदिन चार हजार से अधिक लोगों की हो रही है जांच, रविवार को 54 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के उतार-चढ़ाव भरे आंकड़ों के साथ जांच की रफ्तार को भी काफी तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार अबतक दो लाख से अधिक लोगो की जांच कर रिपोर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार तक 203560 लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें 5742 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार मिले है।
जांच में शामिल किए गए लोगों में से 197818 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं संक्रमित मिले लोगों में से 5449 मरीजों ने कोरोना को हराकर जीत दर्ज किया है। डीएचएस के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी रितु राज ने बताया कि 54 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 252 हो गई है। वहीं 35 लोग स्वास्थ्य होकर घर लौट गए है। जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 5449 हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि अबतक जिले में 204385 लोगो का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
जिसमें 203560 लोगो की जांच रिपोर्ट आई गई है। वहीं 779 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। सक्रिय मरीजों की संख्य 233 से बढ़कर 252 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों में से 236 लोगों को हाेम आइसोलेट किया गया है। जबकि 16 पॉजिटिव मरीजों को विभिन्न कोविड-19 सेंटारों में भर्ती कर इलाज की सुविधा दी जा रही है।
236 मरीजों को किया गया है होम आइसोलेट
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5742 है जिनमें 252 एक्टिव केस बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों में 236 लोगों को होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। जबकि 16 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए है। जिनका नियमित इलाज किया जा रहा है। सीएस ने बताया कि अस्पतालों में वैसे मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है जिनमें कोरोना के ज्यादातर लक्षण दिख रहे है।
सामान्य मरीजों को होम आइसोलेट करके ही ठीक किया जा सकता है। होम आइसोलेट किए गए लोगों को उनके घर पर हीं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई। जहां पहले 2000 तक जांच सैंपल कलेक्ट किए जाते थे। वहीं अब प्रतिदिन चार हजार से अधिक स्वाब सैंपल लिए जा रहे है।
Source link