बक्सर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- पहले चरण में 28 अक्टूबर को बक्सर में होना है विधानसभा चुनाव, मतदाता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
लोकतंत्र के महापर्व में वोटरों की अधिक से अधिक भागीदारी कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। किला मैदान से आगाज करते हुए अधिकारियों की टीम नगर भ्रमण कर जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को जिले के चारों विधानसभा के लिए मतदान होगा। जिसमें आप सभी की भागीदारी यानी वोटरों की भागीदारी बढ़ाने होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में एक अक्टूबर से आगामी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने शत-प्रतिशत मतदान कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखण्डों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि, अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा लेकर चुनाव को सफल बनाए।
गांधी के जीवन को पढ़ युवा करे आत्मसात-डीएम
कमलदह पोखर पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए डीएम अमन समीर व डीडीसी योगेश कुमार सागर समेत अन्य अधिकारियों ने उनकी जीवनी से प्रेणना लेने की बात कही। वही डीएम ने जिले वासियों को सन्देश दी। डीएम ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि, व्हाट्सएप कल्चर से निकल कर महात्मा गांधी के जीवन को पढ़े और उसे आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि हम जब उम्र की अलग-अलग अवस्थाओं में होते हैं उस समय अलग-अलग तरीके से महात्मा गांधी को देखते हैं। बचपन में महात्मा गांधी की एक अलग छवि हमारे मन में होती है। युवावस्था में जब हम आते हैं तब अपनी सोच समझ के अनुसार महात्मा गांधी के बारे में जानते हैं। हालांकि, आज के समय में बहुत लोग महात्मा गांधी को बिना पढ़े केवल व्हाट्सएप कल्चर के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं जो कि, बिल्कुल गलत है। महात्मा गांधी को समझने के लिए हमें “माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ” जैसी किताबों को पढ़ना होगा।
Source link