राजगीर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वन विभाग द्वारा आयोजित वन प्राणी सप्ताह कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण और वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ डा. नेशामणी ने किया।
उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य प्राणी हमारी प्रमुख राष्ट्रीय धरोहर हैं। वन न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध प्राण वायु देने में भी सहायक होते हैं। वर्षा, दूषित गैस का अवशोषण वनों पर ही निर्भर करता है। यही कारण है कि आज हर संभव वनों के संरक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वन व वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए सभी को संकल्पित होना चाहिए। रेंजर अमृतधारी सिंह ने कहा कि आज वैश्विक चुनौती के रूप में वन संरक्षण कार्यक्रम पूरी दुनिया में उभरा है। वन हमारी दैनिक जीवन पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यह हमारे जीवन रक्षक का कार्य करते हैं।
Source link