- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- If The MLA Went, Then Fought For The MP Elections, Now If The MP Is Elected, Call In Preparation For The Legislature
भागलपुर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में तीन नवंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दशक पहले जैसे ही राजनीतिक समीकरण बनते हुए दिख रहे हैं। दिलचस्प यह कि 10 साल बाद एक बार फिर से राजद से बुलो मंडल चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।
क्षेत्र में इसकी चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गयी है। एक दशक पहले जब बुलो मंडल विधायकी की चुनाव हार गए थे तो चार साल बाद सांसदी का चुनाव लड़े और जीते। फिर जब एक साल पहले 2019 में लोकसभा का चुनाव हार गए तो अब इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं।
एक दशक पहले राजद से बुलो मंडल और भाजपा से कुमार शैलेन्द्र के बीच सीधा मुकाबला हुआ था, जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और भाजपा के कुमार शैलेन्द्र ने बाजी मार ली। बुलो मंडल महज 465 वोट से हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उतरे। बुलो मंडल ने भाजपा के सैयद शाहनवाज हुसैन को हरा दिया। लेकिन 2019 के लोस चुनाव में बुलो को एनडीए से जदयू के उम्मीदवार अजय मंडल ने हरा दिया।
भाजपा से ये हैं दावेदार
- पूर्व विधायक ईं. शैलेंद्र
- जिप सदस्य कुमकुम देवी
- महंथ नवल किशोर दास
- प्रो. भोला कुंवर
- सत्यप्रकाश झा
- जिलाध्यक्ष विनोद मंडल
राजद से ये हैं दावेदार
- वर्तमान विधायक वर्षा रानी
- पूर्व सांसद बुलो मंडल
Source link