- Hindi News
- Local
- Bihar
- Sharad Yadav Daughter Subhashini Yadav To Contest From Bihariganj Aseembly Seat In Bihar Assembly Elections 2020
पटना23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुभाषिनी यादव।
- आज पटना में कांग्रेस मुख्यालय में लेंगी पार्टी की सदस्यता
- दिल्ली में आज हो रही है कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक
कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के संयोजक रहे वरिष्ठ नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव भी बिहार से चुनाव लड़ने वाली हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सुभाषिनी आज पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी की सदस्यता लेंगी। दिल्ली में आज ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें आगे के प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल होगी।
कौन हैं सुभाषिनी यादव
सुभाषिनी यादव शरद यादव की बेटी होने के अलावा हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार की बहू भी हैं। सुभाषिनी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान मधेपुरा का दौरा किया था। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान भी दिए थे। कहा था कि वे पूरा बिहार छोड़कर मधेपुरा में डेरा जमाये बैठे हैं। मतलब डरे हुए हैं। तब उनके पिता शरद मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे।
हाल ही में उन्होंने पिता शरद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया था।
Source link