गया20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विष्णुपद पुलिस ने बक्सुबिगहा में शराब के खिलाफ चलाया अभियान
शराब और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ शहर के कई थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। डेल्हा थाना की पुलिस ने धनिया बगीचा रेलवे क्वार्टर के समीप छापेमारी कर लालदेव पासवान को गिरफ्तार किया है। वहीं चंदौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि चन्ना में पुलिस की छापेमारी हुई। इस दौरान 120 लीटर देशी महुआ शराब के साथ भोंदू चौधरी को गिरफ्तार कया गया।
वहीं वाहन चेकिंग में सात सौ रूपए का जुर्माना वसूला गया। इधर, विष्णुपद थाना की पुलिस ने बक्सुबिगहा में फ्लैग मार्च के दौरान छापेमारी की। इस क्रम में एक सौ किलोग्राम अर्द्धनिर्मित महुआ बरामद कर नष्ट किया गया। वहीं बीस लीटर महुआ देशी शराब के साथ रंजन कुमार बक्सुबिगहार निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Source link