- Hindi News
- Local
- Bihar
- Accuse Bihar Election Incharge Shakti Singh Gohil, State President Madan Mohan Jha And Sadanand Singh. More Than A Hundred Activists Of The All India Kisan Congress Demonstrated In The Sadaqat Ashram
पटना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विरोध प्रदर्शन के दौरान बिखरीं तख्तियां।
- बिहार चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और सदानंद सिंह पर लगाया आरोप
- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में धरना प्रदर्शन किया
पटना के सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार हंगामा किया। उन्होंने कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और सदानंद सिंह पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। इनका आरोप है कि कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस के लोगों को मोटी रकम लेकर टिकट दिया है।
विरोध के बीच अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अन्य नेताओं अखिलेश प्रसाद सिंह, सदानंद सिंह, वीरेन्द्र पर भी उन्होंने आरोप लगाया। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देकर दरकिनार किया गया है। दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर भी हमलोगों ने धरना दिया था। हमलोग आलाकमान से दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में टिकट धांधली को रोकने की मांग कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच सदाकत आश्रम के बाहर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पार्टी के कुछ नेता आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाते-बुझाते दिखे।
Source link