शेखपुरा16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- ससुराल जाने के दौरान हुसैनाबाद गांव के समीप हुआ हादसा
हाइवा के चकमा देने एवं साइकिल सवार बच्चा को बचाने के क्रम में अपने भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रहे रहे युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस दौरान उनके परिजनों ने इन्दाय मुहल्ले स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे बिहारशरीफ रेफर कर दिया।
ले जाने के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। घायल भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम सदर प्रखंड के पचना गांव स्थित अपने घर से वह बड़े भाई सुधीर कुमार के साथ उसके ससुराल अरियरी प्रखंड के नवीनगर ककरार जा रहे थे, इसी क्रम में हुसैनाबाद गांव के समीप एक हाइवा ने उसे चकमा दिया, वही दूसरे साइड में एक बच्चा साइकिल चला रहा था, जिसे बचाने के क्रम में बाइक बीच सड़क घसीटा गया।
लॉकडाउन में आया घर
सहदेव महतो का 24 वर्षीय सुधीर कुमार दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता था। लॉक डाउन के क्रम में वह अपने गांव पचना में ही रह रहा था। वहीं, बुधवार को मायके में रह रही पत्नी एवं बच्चें से मिलने के अपने छोटे भाई के साथ नवीनगर ककरार जा रहा था जहां हुसैनाबाद के समीप यह घटना घटी।
गर्भवती है पत्नी
मृतक का शादी वर्ष 2016 में हुआ था और एक पुत्र भी है। वहीं, पत्नी गर्भ से रहने के कारण वह अपने मायके में भी रह रही थी। जिसको लेकर वह अपने छोटे भाई के साथ बुधवार की देर शाम अपने ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। मृतक मां, पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
साइकिल सवार को मारी टक्कर, किशोर मरा
गुरुवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव के समीप बरबीघा वारसलीगंज पथ पर एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना में सायकिल पर सवार 12 वर्षीय रामायण कुमार की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। मृत बालक रामपुर सिंडाय निवासी मंटू सिंह का पुत्र था।
Source link